Saturday, April 27, 2024
Home देश सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी फिर हुई 74 के पार

सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी फिर हुई 74 के पार

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (देश/बिज़नेस)

देश: सराफा बाजार में आज सोने में फिर तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के मुताबिक आज सोने का रेट 66971 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। सोने का रेट आज ऑल टाइम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसी 21 मार्च को सोने ने 66,968 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस प्रकार आज सोने में 137 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली है। है। यह सोने का ऑल टाइम हाई रेट है।

वहीं अगर चांदी की बात करें तो उसमें भी आज मामूली तेजी देखने को मिली है। चांदी आज 14 रुपए महंगी होकर 74,011 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 73,997 रुपए पर थी। चांदी ने बीते साल यानि 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

गौर करें कि इस महीने मार्च में सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़त देखने को मिल रही है। 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 28 मार्च को 66,971 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया। यानी इस महीने अब तक इसकी कीमत में 4,379 रुपए की तेजी आई। वहीं चांदी भी 69,977 रुपए से बढ़कर 74,011 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वहीं अगर बाते करें सोने की कीमतों में तेजी की तो उसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण शादी के सीजन में सोने की डिमांड का बढ़ना है। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी को भी सोने की बढ़ती कीमतों का कारण बताया जा रहा है। जिसके कारण दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment