
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
जालंधर: पंजाब के जालंधर में एमएलए बावा हेनरी जी के निर्देश पर बलजीत सेम्भी, दिनेश हीर, रवि सैनी, बंटी अरोड़ा द्वारा नगर निगम कमिश्नर जालंधर आईएएस संदीप ऋषि को एक मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को कहा गया कि वह बारिश से पहले संबंधित व्यक्तियों को शहर के सभी सीवर साफ करने का निर्देश दें।
वहीं निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को तुरंत जरूरी काम करने के निर्देश दिए।

