
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद उन्होंने विदेशी नागरिकों को अमेरिका में आने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं। अब हाल ही में उन्होंने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था। जिसके अनुसार आज यानि 9 जून
से 12 देशों अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिक अमेरिका में नहीं आ सकते। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने 7 अन्य देशों बरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के लोगों के लिए अमेरिका में आंशिक प्रतिबंध लगाया है।
वहीं इन देशों की एंट्री बैन करने के पीछे राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी लोगों की सुरक्षा और जान की हिफाजत का हवाला दिया था। उनका कहना यह भी है कि इन प्रतिबंधित देशों में आतंकवाद का बहुत खतरा है, ये देश वीजा सुरक्षा में सहयोग नहीं करते, यात्रियों की पहचान सत्यापित करने में असमर्थ हैं और अपराधी मामले और वीजा की अवधि अधिक रहने के मामलों में लापरवाही बरतते हैं।