Sunday, May 19, 2024
Home देश राष्‍ट्रपति मुर्म ने चैत्र शुक्लादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद तथा अन्य त्‍यौहारों की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्‍ट्रपति मुर्म ने चैत्र शुक्लादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद तथा अन्य त्‍यौहारों की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (नई दिल्ली/देश/धर्म)

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। एक संदेश के जरिए राष्ट्रपति ने कहा, “चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

उन्होंने कहा ये वसंत ऋतु और भारतीय नववर्ष का स्वागत करने वाले अवसर हैं। हमारे देश के विभिन्न भागों में मनाए जाने वाले यह त्योहार शांति, सद्भाव और सहिष्णुता के संदेश का प्रसार करते हैं। ये त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं। हम इन अवसरों पर प्रकृति के प्रति अपना आभार भी व्यक्त करते हैं। मेरी कामना है कि ये त्योहार सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाएं तथा हमें अधिक उत्‍साह के साथ अपने राष्‍ट्र के विकास के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करें।

You may also like

Leave a Comment