Saturday, July 27, 2024
Home देश तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित ASI प्रवीण सिंह, CM ने दी बधाई

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित ASI प्रवीण सिंह, CM ने दी बधाई

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (हिमाचल/देश)

हिमाचल: प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रवीण सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली में प्रदान किया गया। बता दें कि कांगड़ा जिला से संबंधित प्रवीण सिंह बीएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं।

जानकारी के अनुसार प्रवीण सिंह माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा को 2 बार फतह करने के साथ-साथ 20 से अधिक हिमालयी चोटियों पर सफलतापूर्वक पर्वतारोहण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेलों में प्रवीण की उपलब्धियां दूसरे लोगों के लिए प्रेरक हैं और सभी को कड़ी मेहनत तथा समर्पण के बल पर अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

You may also like

Leave a Comment