Sunday, April 28, 2024
Home हिमाचल प्रदेशशिमला Himachal: डॉक्टर गए हड़ताल पर, मरीज हुए परेशान

Himachal: डॉक्टर गए हड़ताल पर, मरीज हुए परेशान

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (शिमला/हिमाचल)

शिमला: प्रदेशभर के सभी अस्पतालों में आज डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। जिससे मरीजों और उनके साथ आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज ऐसे भी हैं जिनको डॉक्टरों की इस हड़ताल के बारे में पहले पता नहीं था। इस सब में सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात यह है कि कल भी महाशिवरात्रि को लेकर छुट्टी रहेगी। जिससे उनकी परेशानी ओर बढ़ेगी। इस हड़ताल के चलते प्रदेश के 2600 डॉक्टर हड़ताल पर हैं।

इस स्ट्राइक के कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ रहा है। वहीं डॉक्टरों की इस स्ट्राइक में सबसे ज्यादा परेशान वो मरीज हो रहे हैं जो अस्पतालों के अलग-अलग वार्डों में भर्ती हैं। जिन्हें डॉक्टर देखने तक नहीं आ रहे। इस हड़ताल के चलते लोग परेशान हैं और उनमें सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। इनकी हड़ताल की वजह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला व स्टेट लेवल के अस्पतालों में मरीज डॉक्टरों की राह देखते हुए परेशान हो रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश के ये डॉक्टर NPA (नॉन प्रेक्टिस अलाउंस) बंद करने पर स्ट्राइक पर गए हैं। दरअसल राज्य के मुख्यमंत्री ने आर्थिक हालात देखते हुए बीते साल ही डॉक्टरों का NPA बंद किया है। हालांकि यह NPA पहले से तैनात डॉक्टरों का बंद नहीं किया गया, बल्कि जो नई नियुक्तियां होंगी, उन्हें NPA नहीं देने का फैसला लिया है। वहीं इसके आलावा डॉक्टर एड्स कंट्रोल सोसाइटी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर का कार्यभार स्वास्थ्य निदेशक को देने और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व एमएस की जो शक्तियां हैं उन्हें वापस देने की मांग भी कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment