Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर जालंधर पहुंचेंगे आज CM भगवंत मान,’धीयां दी लोहड़ी’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

जालंधर पहुंचेंगे आज CM भगवंत मान,’धीयां दी लोहड़ी’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/पंजाब)

जालंधर: प्रदेश के सीएम भगवंत मान आज जालंधर पधार रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान शहर के मॉडल टाउन स्थित दयानंद मॉडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम ‘धीयां दी लोहड़ी’ में शामिल होंगे। स्कूल द्वारा उन्हें चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया है। जिसके चलते वह इस समागम का हिस्सा बनने के लिए आ रहे हैं। इस मौके पर डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव अरविंद घई भी वहां उपस्थित रहेंगे।

सीएम के आने के चलते पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी गई है। स्कूल और उसके आसपास पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। स्कूल के आसपास की कई जगहों पर नाकाबंदी की गई है और पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है।

You may also like

Leave a Comment