Saturday, July 27, 2024
Home कपूरथला KAPURTHALA की महारानी गीता देवी ने दिल्ली स्थित आवास में ली आखरी सांस

KAPURTHALA की महारानी गीता देवी ने दिल्ली स्थित आवास में ली आखरी सांस

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (कपूरथला/नई दिल्ली)

KAPURTHALA ; पंजाब के कपूरथला की महारानी गीता देवी 86 साल की उम्र मे दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दे के बीती रात अचानक हार्ट में समस्या के कारण ज्यादा तबियत बिगड़ने से निधन हो गया। बता दें कि महारानी गीता देवी का चर्चा दुनिया की चुनिंदा बेहद सत्कारित महिलाओं में होता था। महारानी गीता देवी कपूरथला रियासत के वंशज टिक्का शत्रूजीत सिंह की माता एवं महाराजा कपूरथला बिग्रेडीयर सुखजीत सिंह की पत्नी थी।

जानकारी के अनुसार इस महान आत्मा का अंतिम संस्कार 30 दिसंबर को नई दिल्ली के लोधी क्रीमेशन ग्राउड में किया जाएगा। महारानी के अचानक हुए इस निधन के दुःख में डूबे हुए उनके पुत्र शत्रूजीत सिंह ने बताया कि महारानी साहिबा को गुरुवार देर शाम हार्ट में थोड़ी परेशानी महसूस हुई थी। जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन महारानी साहिबा अपने अंतिम पलों में घर में ही रहना चाहती थी। इसलिए हम उन्हें घर ले आए। जहां रात के करीब सवा सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और हमें सदीवी विछोडा दे गए।

महारानी के निधन पर बीकानेर की प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी, गुजरात रियासत के युवराज जसडन, गवालियार स्टेट, पटियाला रियासत के महाराजा कैप्टन अमरिंदर सिंह, बडौदा, जैपुर जोधपुर आदि रियासतों के युवराजों व राजाओं की तरफ से गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

You may also like

Leave a Comment