![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट: (लुधिआना/क्राईम)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक 7 वर्षीय मासूम के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकरी के अनुसार युवक घर से बच्ची को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और वहां जाकर इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। जब बच्ची को गए ज्यादा समय हो गया तो चिंता में मां उसकी तलाश में निकली। जिसके बाद एक सुनसान जगह पर मां को बच्ची रोती हुई खून से साणे कपड़ों में मिली, जो लगातार रोते हुए कह रही थी कि अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। बच्ची की इस हालत को देखकर मां समझ गई कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। जिसके बाद परिवार ने तुरंत बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
मां ने इस घिनौनी हरकत के बारे में बच्ची के पिता को बताया और पुलिस के पास इस बात की शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने एक प्रभजोत सिंह नामक युवक पर धारा IPC 376-E,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले भी थाना डेहलों में कुकर्म का एक केस चल रहा है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
बच्ची के परिजनों के बयानों के अनुसार करीब 2 महीने से प्रभजोत नाम का युवक उनके पड़ोस के एक घर में रह रहा है। जिसके साथ उनकी मासूम बच्ची बहुत घुल मिल गई थी। बस इसी बात का फायदा उठाकर वह बच्ची को ले गया और उसके साथ इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया, जिसके बाद वह बच्ची को वहीं तड़पता छोड़कर फरार हो गया।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)