Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर जालंधर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक का हुआ आयोजन

जालंधर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक का हुआ आयोजन

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/शहर)

बैठक की अध्यक्षता आयकर आयुक्त-I की प्रधान कोमल जोगपाल ने की

जालन्धर: शहर के होटल सेखों ग्रांड में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक का आयोजन किया गया। इस में जालंधर के सभी कार्यालयों/निगमों/उपक्रमों के कार्यालय प्रमुखों तथा राजभाषा अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता कोमल जोगपाल, प्रधान आयकर आयुक्त-I, जालन्धर ने की। इस मौके पर दूरदर्शन जालंधर से संजय काज़ी डीडीजी (इ), सुनिल कुमार यादव, हिंदुस्तान पेट्रोलियम से वनय सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक का संचालन नराकास की पूर्व सदस्य सचिव सुषमा गुप्ता द्वारा किया गया।

कोमल जोगपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि नराकास की बैठक का नियमित आयोजन इस बात को रेखांकित करता है कि नराकास, गृह मंत्रालय राजभाषा के प्रति बहुत सचेत है। उन्होंने राजभाषा का प्रचार प्रसार बढ़ाने में सक्रिय बने रहने पर बल दिया। अध्यक्ष महोदया ने छमाही रिपोर्ट में पाई गई कमियों को दूर करने का प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने सभी सदस्यों को अपने अपने कार्याल्रयों के कम्प्यूटरों में यूनिकोड साफ्टवेयर अपलोड करवाकर अपने कार्याल्रयों का काम हिन्दी में करनें की सलाह दी| उन्होंने सभी सदस्यों को राजभाषा कार्यान्वयन के लिए समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया|

बैठक में विभिन्‍न कार्यालयों से प्राप्त तिमाही प्रगति रिपोर्टों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा राजभाषा विभाग से प्राप्त सूचनाएँ दी गई। बैठक में सर्वहितकारी स्कूल के बच्चों द्वारा गीत तथा समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए। अंत में सुशील कुमार, प्राध्यापक, केन्द्रीय विद्यालय न.01, जालन्धर छावनी ने अध्यक्ष महोदया एवं विभिन्‍न कार्यालयों से आए सभी कार्यालय प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद किया गया।

You may also like

Leave a Comment