Monday, May 13, 2024
Home बॉलीवुड शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनेंगे दीपिका-रणवीर, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अनाउंस की Good News

शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनेंगे दीपिका-रणवीर, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अनाउंस की Good News

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (बॉलीवुड/मनोरंजन)

बॉलीवुड: बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीते गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया। दीपका ने एक क्यूट सी पिक्चर डाल कर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। जिसमें उन्होंने सितम्बर 2024 का महीना बताया है। यानि कि कपल का बेबी इस साल के सितम्बर महीने में आने वाला है। इस न्यूज़ के बाहर आने पर बॉलीवुड स्टार और दीपिका-रणवीर के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

दरअसल दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। उन्होंने लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया। इसी पोस्ट पर अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्‌ट और मृणाल ठाकुर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दीं।

बता दें कि रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के 6 साल बाद अब कपल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। जिसको लेकर दीपिका रणवीर सिंह दोनों बहुत एक्साइटेड हैं।

You may also like

Leave a Comment