![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
जालंधर के बल्टन पार्क के पास स्थित एक मोहल्ला क्लीनिक को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। लूट के बाद चोर क्लिनिक से हजारों का कीमती सामान चोरी कर ले गए। स्टाफ जब सुबह क्लीनिक आया तो उन्होंने देखा कि क्लीनिक के दरवाजे टूटे हुए हैं। जब अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
डॉक्टर यशीष ने बताया कि क्लीनिक के गेट के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने देखा तो क्लिनिक से एक बीपी चैक करने वाली मशीन, 3 टैब, 1 चार्जर और 50 सिरिंज गायब थे। इसके बाद स्टाफ ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दीl
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
इस सबंध में जानकारी देते हुए ASI जगमीत सिंह ने बताया कि आम आदमी क्लिनिक में चोरी की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)