![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (विदेश/ मनोरंजन)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
हॉलीवुड से हाल ही में एक दुःख भरी खबर सामने आ रही है। मिली सूचना के अनुसार हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके जर्मन एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर का 51 वर्ष की आयु में प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। दरअसल अभिनेता ओलिवर अपनी दो बेटियों मैडिटा और एनिक के साथ एक छोटे से एयरक्राफ्ट में ट्रैवल कर रहे थे जो कैरेबियन द्वीप बेक्विया के पास क्रैश हो गया। जिसमें उनके साथ उनकी दोनों बेटियों की जान चली गई।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर फैल गई है। प्लेन क्रैश का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें प्लेन समुद्र में गिरता साफ़ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीमों द्वारा समुद्र से प्लेन के पायलट सहित चार शव बरामद कर लिए गए हैं।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
बता दें कि ओलिवर ने अपने करियर में ‘स्पीड रेसर’ और ‘वाल्कीरी’ जैसी कई ब्लॉक बस्टर फिल्मों में एक्टिंग की थी। जिनमें दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खूब सराहा था। उन्होंने जुलाई 2023 में रिलीज हुई ‘इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ द डेस्टिनी’ में भी अहम किरदार निभाया था। पर उनके फैंस के लिए दुःख की खबर यह है कि वह उनकी आखिरी फिल्म थी। हालांकि ओलिवर की आखिरी फिल्म ‘फॉरएवर होल्ड यॉर पीस’ कुछ ही दिनों के बाद रिलीज होने वाली है। फिल्म के जरिए डायरेक्टर निक लॉयन ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रिब्यूट दिया है
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)