Saturday, July 27, 2024
Home क्राइम इंसानियत शर्मसार: पैसों के लेनदेन के चलते गर्भवती से मारपीट

इंसानियत शर्मसार: पैसों के लेनदेन के चलते गर्भवती से मारपीट

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम )

महानगर के नूरपुर में एक गर्भवती महिला पर एक नशेड़ी व्यक्ति ने पत्नी सहित हमला किया है। मामला पैसों के लेन-देन का बताया जा रहा है। घटना के बाद महिला की तबियत बिगड़ने के बाद उसको इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां महिला ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ देर रात शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित महिला की पहचान नरिंदर कौर के रूप में हुई है। उसका पति विदेश में रहता है और कुछ दिन पहले ही वह विदेश गया था।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि वह फिलहाल अपने जीजा के घर ढ़िल्लों कॉलोनी, नूरपुर में रह रही है। जहां बीते दिन
नशा तस्कर अपनी पत्नी मनप्रीत के साथ उसके घर आया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि दरअसल मनप्रीत उसकी पुरानी जानकर है और उससे उसने कुछ पैसे उधार पर लिए हुए हैं। बीते दिन भी उसने उनको ब्याज के पैसे दिए लेकिन वह पूरा पैसा मांग रहे थे। जिस बात पर उसकी उनके साथ कहासुनी हुई। बस इस बात पर गुस्साए नशा तस्कर ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और यही नहीं जाते-जाते घर का सामान भी साथ ले गए।

You may also like

Leave a Comment