![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट: (मोहाली)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
पंजाब के मोहाली में आज एक टिप्पर ने स्कूटी सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पती-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि टिप्पर चालक फरार बताया जा रहा है। घटना मोहाली के एयरोसिटी की है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय रजनीश गोयल और उसकी 48 वर्षीय पत्नी निशू निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
जानकारी के अनुसार दंपत्ति की एयरोसिटी के सिग्नेचर टावर में अपनी दुकान है। घटना के वक्त भी दोनों दुकान के लिए ही जा रहे थे। मृतक दंपति अपने बच्चों के साथ जीरकपुर के फ्रेंड्स एनक्लेव में रहता था और उन दोनों का एक 20 वर्षीय बेटा और 22 वर्षीय बेटी थी।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार टिप्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को मोहाली के अस्पताल में पोस्टमॉर्टेम के लिए रखवा दिया है। पारिवारिक सदस्यों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)