Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर JALANDHAR में CORONA की खौफनाक एंट्री, 60 वर्षीय महिला की मौत

JALANDHAR में CORONA की खौफनाक एंट्री, 60 वर्षीय महिला की मौत

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट: (जालंधर/स्वास्थ्य)

देश में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के बढ़ते मामलों के बाद अब कोरोना ने पंजाब में भी अपनी दहशत फैलानी शुरू कर दी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 752 नए केस सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर में भी कोरोना से एक महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान होशियारपुर के गांव शेरपुर की 60 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला तेज बुखार और सांस लेने में ज्यादा दिक्कत के चलते जालंधर में इलाज करवाने आई थी, जहां डॉक्टरों ने उसका कोरोना टेस्ट किया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला का इलाज सिविल अस्पताल जालंधर में चल रहा था।

बताया जा रहा है कि जालंधर से एक 46 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसको फिलहाल उसके घर पर ही आइसोलेट किया गया है। पंजाब के नोडल अधिकारी राजेश भास्कर के अनुसार पंजाब में जे.एन-1 वैरिएंट के 4 मरीज सामने आए हैं।

राज्य में JN.1 वैरिएंट को लेकर सेहत विभाग अलर्ट पर चल रहा है। राज्य के सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों को विभिन्न गाइडलाइन्स जारी की गई है। सेहत विभाग द्वारा लोगों को कोरोना के इस नए वैरिएंट से बचने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनकर जाने, खांसते और छींकते समय रुमाल या टिशू पेपर का प्रयोग करने, हाथों को बार-बार साबुन, पानी या अल्कोहल-आधारित सैनिटाइज़र से साफ करने और बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है। वहीं विभाग ने गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाने और खासकर बुजुर्ग लोगों और गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

You may also like

Leave a Comment