![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट: (फिल्लौर/क्राईम)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
कलयुग के इस दौर में इंसान इस हद तक गिर चुका है कि वह अपनी चाहत को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। शुक्रवार को ऐसा ही मामला फिल्लौर के मोहल्ला रविदास पुरा से सामने आया है, जहां 2 महीने के कुत्ते के पिल्लों को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेरहमी से काट डाला गया और एक पिल्ले को तेजधार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-23-at-3.49.37-PM-1-e1703329226194.jpeg)
इस वारदात के बाद से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। मोहल्लेवासियों को शक है कि यह सब किसी तांत्रिक गतिविधि के चलते किया गया। जिसके कारण किसी व्यक्ति ने इन बेजुबानों का बेरहमी से क़त्ल कर दिया। घटना के बाद तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने आकर पूरे मामले की जांच की। ग्रामीणों ने पुलिस से इस मामले में आरोपी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)