Saturday, July 27, 2024
Home राजनीति लोकसभा चुनाव: मल्लिकार्जुन खरगे से पहले लुधियाना में APP पार्टी करेगी रैली

लोकसभा चुनाव: मल्लिकार्जुन खरगे से पहले लुधियाना में APP पार्टी करेगी रैली

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (लुधियाना/राजनीती)

लुधियाना: पंजाब की राजनीती में आप और कांग्रेस के गठबंधन की तेज खबरें अब फीकी होती नजर आ रही हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व आप पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा आए दिन पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा है जिसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा 11 फरवरी को लुधियाना के नजदीक रखी गई रैली को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

हालांकि इस रैली को पदाधिकारियों की बैठक का नाम दिया जा रहा है लेकिन इस दौरान काफी हद तक साफ हो जाएगा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान ‘आप’ व’ कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं। लेकिन खरगे से पहले आप पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 10 फरवरी को लुधियाना के नजदीक ही रैली रख दी गई है।

हालांकि इस इस रैली को घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को लांच करने का नाम दिया जा रहा है। जहां खरगे के पंजाब आने से पहले ही पंजाब में यह पिक्चर साफ करने की कोशिश की जाएगी कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने दम पर अकेले लड़ेगी या कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगी। जबकि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में एक साथ भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे दोनों ही पार्टियों के नेताओं द्वारा पंजाब में खुलकर इस गठबंधन का विरोध किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment