Saturday, July 27, 2024
Home क्राइम JALANDHAR: 2 टीचर बहनों के साथ हुआ कुछ ऐसा, जान आप भी रह जाएंगे दंग

JALANDHAR: 2 टीचर बहनों के साथ हुआ कुछ ऐसा, जान आप भी रह जाएंगे दंग

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)

जालंधर: पंजाब के जालंधर से 2 सगी बहनों के साथ हुई साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठगों द्वारा पीड़ित महिलाओं के साथ शेयर मार्केट में पैसे लगवाने के नाम पर ठगी की गई थी। इस बात की शिकायत अमन नगर की रहने वाली पीड़ित महिला राधा ने थाना-8 की पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस मामले में FIR दर्ज करेगी।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के अकाउंट स्टेटमेंट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब पैसों के सोर्स का पता किया जा रहा है। पीड़िता राधा का कहना है कि वह डीएवी कॉलेज में कैमिस्ट्री की टीचर है। उनके अनुसार बीते माह दोनों बहनों को एक अज्ञात नंबर के जरिए शेयर मार्केट में पैसे लगाने वाले वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप का नाम एलीवर्ल्ड वेल्थ ट्रेनिंग कैंप था। इस ग्रुप में शेयर मार्केट ट्रेडिंग के ग्रुप मेम्बर्स को टिप्स दिए जाते थे। ग्रुप में जुड़े लोगों को ट्रेडिंग कैसे की जाती है और मार्केट में पैसा कैसे सर्कुलेट होता है, इस बारे में बताया जाता था।

वहीं राधा ने शिकायत में पुलिस को कहा कि उन्हें जनवरी में इस फ्रॉड ग्रुप से एक लिंक आया था। जिसमें बताया गया कि आईडी बनाकर इसमें कुछ पैसे लगाएं। उनके कहने पर यकीन कर दोनों बहनों ने भी थोड़े पैसे लगा दिए। जिसके बाद उक्त पैसे ब्याज लगने के बाद ज्यादा हो गए। ये सिलसिला 2-3 बार चला। कहे अनुसार उक्त पैसे समय से उनके अकाउंट में आए और उनका बैलेंस बढ़ता गया। ये सारी ट्रांजेक्शन दिसंबर की है।

पैसे बढ़ते देख लालच में पढ़कर राधा ने करीब 3.25 लाख रुपए और उसकी बहन ने करीब 15.66 लाख रुपए उक्त अकाउंट के जरिए लगा दिए। जिसके बाद यह पैसे बड़े हुए उनके ट्रेडिंग अकाउंट में तो नजर आए लेकिन जब उक्त ट्रेडिंग अकाउंट से दोनों बहनों ने पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। जबकि 31 जनवरी को उन्हें एक मैसेज आया कि 20 प्रतिशत ब्याज नहीं जमा करवाने के कारण उनके अकाउंट लॉक कर दिए गए हैं। दोनों बहनों ने इस बात की जानकारी ग्रुप एडमिन को दी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके दो दिन बाद उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया। जिसके बाद दोनों बहनों को शक हुआ कि वे ठगी का शिकार हो गई हैं।

You may also like

Leave a Comment