Saturday, July 27, 2024
Home क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार की 1 महिला तस्कर, 2 किलो डोडे चूरा पोस्त और अवैध शराब बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार की 1 महिला तस्कर, 2 किलो डोडे चूरा पोस्त और अवैध शराब बरामद

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)

जालंधर: जालंधर ग्रामीण के लोहिया थाने की पुलिस पार्टी ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से तलाशी के दौरान 02 किलो चूरापोस्त और 15000 एमएल अवैध शराब बरामद हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक उच्च पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोहिया पुलिस पार्टी ने सतलुज नदी के किनारे से एक महिला को काबू किया है। महिला ने अपनी पहचान परमजीत कौर पत्नी स्वर्गीय चरणजीत सिंह निवासी मंडाला छन्ना, थाना लोहिया बताई है।

महिला के पास से पुलिस ने 02 किलो चूरा पोस्त और 15000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। आरोपी महिला पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 03 अपराध 15-61-85 एनडीपीएस एक्ट थाना लोहिया जिला जालंधर दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment