Saturday, July 27, 2024
Home क्राइम JALANDHAR पुलिस ने भैंस चोर गिरोह के 1 सदस्य को किया गिरफ्तार, 1 भैंस बरामद

JALANDHAR पुलिस ने भैंस चोर गिरोह के 1 सदस्य को किया गिरफ्तार, 1 भैंस बरामद

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट: (जालंधर/क्राईम)

जालंधर देहात के लोहियां की पुलिस पार्टी ने भैंस चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक भैंस को बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 दिसंबर को प्यारा सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी मोहरीवाल ने थाना लोहियां में भैंस चोरी की शिकायत दर्ज कार्रवाई थी। शिकायतकर्ता के बयान पर पुलिस ने केस संख्या क्रमांक 105 दिनांक 22.12.2023 अपराध 457,380 आईपीसी थाना लोहियां में दर्ज किया गया।

इस मामले में तफ्तीश के दौरान 25 दिसंबर को एएसआई अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित आरोपी नौसाद पुत्र दीन मुहम्मद निवासी गली नंबर 08 कोइल अलीगढ हाल निवासी मधानी कॉलोनी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक चोरी की भैंस भी बरामद की है। जिस पर आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 05 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी सहित उसके साथियों का भी पता लगाया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment