Saturday, July 27, 2024
Home नई दिल्ली सोने-चांदी में आया भारी उछाल, कीमतें जानने के लिए पढ़ें खबर

सोने-चांदी में आया भारी उछाल, कीमतें जानने के लिए पढ़ें खबर

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (नई दिल्ली/बिज़नेस)

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज एक बड़ा उछाल देखने कोई मिला है। मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को सोने के भाव 65,000 रुपए के पार पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सोना 556 रुपए महंगा होकर 65,049 रुपए हो गया है। वहीं अगर बात करें चांदी की तो उसमें भी तेजी देखने को मिली है। वहीं आगरा चांदी की बात करें तो उसमें 411 रुपए महंगी होकर 72,121 रुपए प्रति किलो ग्राम तक पहुंच गई है। इससे पहले ये 71,710 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

बताया जा रहा है कि सोने में आई इस तेजी के कई कारण देखने को मिले हैं। सोने में देखी गयी इस बढ़त का कारण 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका है। इसके साथ ही चल रहे वेडिंग सीजन के कारण भी सोने की डिमांड बड़ी है, जिसके कारण इसके रेट्स में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी भी रेट्स बढ़ने का कारण हो सकती है। जानकारी के अनुसार दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं जिसके कारण भी भाव में तेजी देखने को मिली है।

वहीं व्यवसाय के माहिरों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने में ओर तेजी आ सकती है। इसके चलते इस साल केआखिर तक सोना 67 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

बता दें कि बीते साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं अगर चांदी की बात करें तो वे 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

You may also like

Leave a Comment