Saturday, July 27, 2024
Home हिमाचल प्रदेशशिमला राज्यपाल और CM ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको अर्पित की श्रद्धांजलि

राज्यपाल और CM ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको अर्पित की श्रद्धांजलि

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (शिमला/हिमाचल)

शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर बनी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके शहीदी दिवस के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के पथ पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई थी। जिसके लिए आज सम्पूर्ण राष्ट्र कृतज्ञ भाव से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राष्ट्रपिता के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट हो गया और अहिंसा का मार्ग चुनते हुए समर्पित प्रयासों से उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्रपिता के आदर्शों से प्रेरणा लेने और गांधी जी के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया तथा देशभक्ति के गीत एवं भजन भी प्रस्तुत किए। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, वन विकास निगम के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेन्द्र कुमार अत्री, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment