
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर की छात्रा नवनीत कौर ने पीजी गणित विभाग का नाम रोशन किया है। एमएससी गणित सेम-I की नवनीत कौर ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में सर्वोच्च 8.60 एसजीपीए हासिल किए।


इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने नवनीत कौर को बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं विभागाध्यक्षा डॉ. गगनदीप ने छात्रा की मेहनत और पढ़ाई के प्रति लगन की सराहना की। डॉ. दीपाली और डॉ. गौरव वर्मा ने भी छात्रा को बधाई दी।
