Tuesday, May 14, 2024
Home जालंधर BJP में पूर्व सांसद रिंकू और MLA अंगुराल का आज पहला रोड शो, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

BJP में पूर्व सांसद रिंकू और MLA अंगुराल का आज पहला रोड शो, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/राजनीति)

जालंधर: महानगर में बीते दिन आप पार्टी के 2 दिग्गज नेता पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे। BJP में शामिल होने क बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल आज यानी शुक्रवार को रोड शो करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यह रोड शो शाम करीब 4 बजे स्वामी विवेका नंदर चौक (वर्कशॉप चौक) से शुरू होकर शाम करीब 6 बजे डॉक्टर बीआर अबेडकर चौक पर पहुंचकर खत्म होगा।

ये रोड शो वर्कशॉप चौक से शाम चार बजे शुरू होकर वहां से 4.15 पर पटेल चौक, 4.30 बजे पुरानी सब्जी मंडी चौक, शाम 4.45 बजे बस्ती अड्डा चौक, शाम 5 बजे अली मोहल्ला, 5.15 बजे भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) और वहां से लवली स्वीस्ट वाली रोड से होते हुए शाम 5.45 बजे उक्त रोड शो बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) में खत्म होगा। पूरे रूट पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई हुई है।

बता दें कि आप पार्टी छोड़ने के बाद ये दोनों नेताओं का BJP की तरफ से पहला रोड शो होगा। जिसमें दोनों नेता एक साथ लोगों से मिलेंगे। बीते दिनों आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के कारण पुलिस द्वारा रोड शो के दौरान दोनों नेताओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसे लेकर जालंधर से आम आमदी पार्टी के पूर्व सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू ने एक पोस्टर शेयर कर जानकारी सांझा की। पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी सहित केंद्र व पंजाब के कई नेताओं के फोटो लगाए गए हैं। साथ रिंकू ने अपने साथ अंगुराल का फोटो लगवाया है।

You may also like

Leave a Comment