Saturday, July 27, 2024
Home एजुकेशन DAV कॉलेज ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

DAV कॉलेज ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के डीएवी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवक मेले में डीएवी कॉलेज जालंधर ने आठ श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस महोत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक और लोक शैलियों को शामिल करते हुए 24 विविध श्रेणियों में प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। डीएवी कॉलेज ने भांगड़ा, मोनो-एक्टिंग, कोलाज मेकिंग और कविश्री में पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, कॉलेज ने भाषण, लोक गीत और फैंसी ड्रेस में दूसरा स्थान और भाषण (खुली श्रेणी) में तीसरा स्थान हासिल किया।

विजेता छात्रों को युवक सेवाएं विभाग के सहायक निर्देशक जसपाल सिंह और डीएवी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एस. के. अरोड़ा द्वारा सम्मानित करते हुए पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने डीन ईएमए, उनकी पूरी टीम और विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि डीएवी कॉलेज जालंधर के पास शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता की एक समृद्ध विरासत है।

उन्होंने छात्रों से शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास करते हुए अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े रहने का आग्रह किया। डीन ईएमए, डॉ. राजन शर्मा ने भी छात्रों के उत्साह और अथक समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में छात्रों द्वारा ओर ऊंचाइयां हासिल करने की क्षमता में अपना विश्वास प्रकटाया। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु विभिन्न आइटम प्रभारी प्रो. बलविंदर नंदरा, प्रो. सुखदेव सिंह रंधावा, प्रो. पुनीत पुरी, डॉ. साहिब सिंह, प्रो. गुरजीत सिंह और प्रो. रीना का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

You may also like

Leave a Comment