Saturday, July 27, 2024
Home पंजाब पंजाब में कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत, जिम में एक्सरसाइज के दौरान बिगड़ी तबियत

पंजाब में कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत, जिम में एक्सरसाइज के दौरान बिगड़ी तबियत

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (लुधियाना/पंजाब)

लुधियाना: लुधियाना के खन्ना से एक दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार खन्ना में एक कांग्रेसी पार्षद गुरमिंदर सिंह लाली की जिम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। आज शनिवार की सुबह वे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे जिस दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और तुरंत लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पार्षद गुरमिंदर सिंह लाली की उम्र 52 साल थी।

पार्षद के परिजनों का कहना है कि वे जिम में जाकर एक्सरसाइज करने के शौकीन थे और रोजाना करीब 4 किलोमीटर सैर करते थे। इसके साथ ही वे बास्केटबॉल खेलने के भी शौकीन थे। वे किसी गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त नहीं थे। फिलहाल मृतक का शव शवगृह में रखवा दिया गया है। क्योंकि लाली का बड़ा बेटा अमेरिका के न्यूयोर्क में डॉक्टर है और वे सोमवार को पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए भारत पहुंचेगा। जिसके बाद पार्षद का संस्कार किया जाएगा। परिजनों के अनुसार पार्षद लाली के दो बेटे हैं। उनका छोटा बेटा खन्ना में ही एडवोकेट है।

बता दें कि गुरमिंदर सिंह लाली कांग्रेस के सीनियर नेता थे। राजनीती में वह करीब 30 साल से थे और कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ते हुए लगातार 5 बार पार्षद बने। मौजूदा समय में वार्ड 2 से पार्षद थे। वहीं उनकी पत्नी अंजनजीत कौर भी लगातार दो बार पार्षद बन चुकी हैं। लाली कैप्टन सरकार में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट खन्ना के चेयरमैन भी रह चुके हैं। वह पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी थे। जिसकी वजह से उनका राजनीती में भी कद बढ़ा था।

You may also like

Leave a Comment