![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
जालंधर: जालंधर में बीते कल बीजेपी की महिला नेता नीलम सोढ़ी के घर में घुसकर कुछ युवकों ने उसके बेटे पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर युवकों और नेत्री के बेटे के बीच बाइक की मामूली टक्कर को लेकर पहले झगड़ा हुआ था। जिसके बाद फिर उक्त युवक महिला के बेटे पर हमला करने उसके घर पहुंच गए।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
यह घटना शहर के रामनगर की है जहां बीजेपी की महिला नेता नीलम सोढ़ी का घर है। यह सारी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें साफ़ देखा जा रहा है कि कैसे युवक महिला नेता के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद आरोपी घर के अंदर घुसकर महिला नेता के बेटे को गले से पकड़ कर बाहर निकाल लेते हैं। इस दौरान सबसे हैरानी वाली बात यह देखने को मिली की गली में लोगों की भारी भीड़ लगी देखकर भी युवकों में किसी प्रकार का भय प्रतीत नहीं हो रहा था।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद भी देर रात तक घटनास्थल पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इस बात का पता जब बीजेपी महिला प्रधान आरती राजपूत को चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। मगर देर रात तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो भाजपा नेत्री ने उन्हें फोन कर मौके पर आने के लिए किया। जिसके बाद फ़ोन पर ही महिला महिला नेता और पुलिस अधिकारी के बीच जमकर बहसबाजी हुई। नेत्री ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझ कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। रात भर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद सुबह परिवार द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत और सीसीटीवी सौंपा गया ।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)