Sunday, April 28, 2024
Home देश किसान आंदोलन के दौरान शंभू बॉर्डर पर 1 किसान की मौत, हार्ट अटैक बताई वजह

किसान आंदोलन के दौरान शंभू बॉर्डर पर 1 किसान की मौत, हार्ट अटैक बताई वजह

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब/राज्य)

पंजाब: किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हजारों की सख्या में किसान केंद्र सरकार के कानूनों के खिलाफ डटे हुए हैं। इस दौरान किसान और भारी संख्या में सुरक्षाबल वहां डटे हुए हैं। अब ताजा खबर शंभू बॉर्डर से यह आ रही है कि वहां एक किसान की मौत हो गई है। मृतक किसान की पहचान 63 वर्षीय ज्ञान सिंह, पुत्र गुज्जर सिंह, गांव चाचौकी, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वहां ज्ञान सिंह को अचानक सीने में दर्द उठा। जिसके बाद मृतक को राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल भेज दिया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंह अभी दो दिन पहले किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए शंभू सीमा पर आए थे। मृतक किसान ज्ञान सिंह मजदूर संघर्ष कमेटी जोन बाबा नामदेव जी के जत्थे के साथ शंभू बॉर्डर पर आए थे। जहां दिल का दौरा पड़ने से अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच जगदीश सिंह ने बताया कि परिवार को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही मृतक किसान का शव गांव भेजा जाएगा।

You may also like

Leave a Comment