Sunday, April 28, 2024
Home क्राइम शहर में बढ़ता लूटेरों का कहर: बाइक सवार लूटेरों ने घर के पास से महिला से छीना Mobile

शहर में बढ़ता लूटेरों का कहर: बाइक सवार लूटेरों ने घर के पास से महिला से छीना Mobile

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम):

पंजाब के जालंधर के रेरू पिंड के साथ लगती एक कॉलोनी में बाइक सवार 2 अज्ञात लुटेरों ने घर के पास से एक महिला से मोबाइल फ़ोन छीन लिया और फरार हो गए। यह वारदात बीती रात की बताई जा रही है। पीड़ित महिला के परिजनों के अनुसार महिला रात को घर से कुछ ही दूर दुकान से दूध लेने जा रही थी। इसी बीच महिला को किसी का फ़ोन आया और वह बात करने लग पड़ी। इतने में 2 बाइक सवार युवक आए और महिला का फ़ोन छीनकर फरार हो गए।

वहीं लोगों के अनुसार वारदात के बाद आरोपी रेरू पिंड से हाईवे की ओर भागे थे। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आस-पास के CCTV भी कब्जे में लिए हैं। जिसमें 2 नकाबपोश दिख रहे है लेकिन उनके बाइक का नंबर साफ नहीं दिख रहा है। जिसके कारण फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

You may also like

Leave a Comment