![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट: (कपूरथला/क्राइम)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
पंजाब के कपूरथला के बिधिपुर गांव की विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मिली सूचना के अनुसार विवाहिता ने पति और ससुरालियों के रोजाना के तानों से तंग आकर ये कदम उठाया है। वहीं इस मामले में मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतका की पहचान बिधिपुर तलवंडी चौधरियां की रहने वाली 22 वर्षीय काजल के रूप में हुई है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
वहीं मृतका के मायका पक्ष ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज़ के लिए परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने 3 साल पहले अपनी बेटी की शादी गांव बिधिपुर के रहने वाले लखविंदर के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। जिसमें उन्होंने अपनी पहुंच के हिसाब से काफी दहेज़ दिया था। लेकिन फिर भी उसके ससुराल वाले उसे लगातार दहेज़ और बच्चा न होने के ताने देते रहते थे।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
मृतका की मां जसविंदर कौर ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही मृतका का पति लखविंदर, सास परमजीत कौर और ससुर बलविंदर सिंह उसको परेशान करने लग पड़े। अभी तक उसकी बेटी को कोई बच्चा नहीं हुआ था, जिसका ताना भी उसको दिन रात देते रहते थे। जिससे तंग आकर आज उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इस बात की जानकरी भी उन्होंने खुद मृतकों के परिजन को नहीं दी बल्कि गांव के सरपंच ने फ़ोन कर उन्हें बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)