Saturday, July 27, 2024
Home पंजाबलुधियाना LUDHIANA: 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता आज से, शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

LUDHIANA: 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता आज से, शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (लुधियाना/स्पोर्ट्स)

पंजाब के लुधियाना में आज से 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आज पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस करेंगे। 11 जनवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में फुटबाल अंडर-19 लड़कियां, जूडो अंडर-17 लड़के और लड़कियां तथा कराटे अंडर-19 लड़के और लड़कियों के खेल मुकाबले होंगे। बता दें कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 1472 खिलाडी महानगर में पहुंचे हैं।

इस प्रतियोगिता में कुल 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के 1472 खिलाडी हिस्सा लेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से आई टीमों के रहने के लिए 32 स्कूलों में प्रबंध किया गया है। वहीं अगर बात करें इन खिलाडियों के खाने-पीने कि तो उसका इंतजाम PAU की कॉमन मेस में किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बीती देर रात PAU में देश के विभिन्न प्रदेशों और शहरों से खिलाड़ी पहुंचे हैं।
ये खेल मुकाबले पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU), सराभा नगर के सेक्रेड हार्ट स्कूल, ऊधम सिंह नगर के बीवीएम स्कूल और गुरु नानक स्टेडियम के मल्टीपपर्ज हाल में करवाए जाने हैं।

You may also like

Leave a Comment