Monday, May 13, 2024
Home बॉलीवुड 72 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए लेजेंडरी गज़ल गायक पंकज उधास

72 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए लेजेंडरी गज़ल गायक पंकज उधास

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (मनोरंजन/बॉलीवुड)

मनोरंजन: एंटरटेनमेंट की नगरी से एक बड़ी ही दुःख भरी खबर निकल कर सामने आ रही है। प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का आज सुबह निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है। नायाब ने पोस्ट में लिखा- “बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे।” बीमारी के दौरान उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा था जहां आज सुबह करीब 11 बजे उन्होंने आखरी साँस ली।

लेजेंडरी गज़ल गायक पंकज उधास के ऐसे अचानक चले जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री सहित बॉलीवुड जगत में शोक की लहर फ़ैल गई है। सिंगर की मौत से उनके लाखों फैंस को भी गहरा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि वे पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।
 
गज़ल गायक पंकज के म्यूजिकल करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र से हो गई थी। दरअसल उनके घर में संगीत का माहौल था। इसी को देखते हुए वो भी संगीत की दुनिया में आए और वहीं के होकर रह गए। उनके करियर की शुरुआत 1980 में पहले एल्बम ‘आहट’ से हुई थी, जिसमें उन्होंने कई गजलें गायी थीं। अपनी गज़ल गायिकी के जरिए ही उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। उन्होंने इंडस्ट्री को कई फेमस गाने जैसे ‘जिएं तो जिएं कैसे बिन आपके…’, ‘चिट्ठी आई है…’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल…’, ‘ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार…’ आदि दिए थे।

You may also like

Leave a Comment