Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर Jalandhar: सिटी रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर मंडल का औचक निरीक्षण, चीफ यार्ड मास्टर सहित 3 सस्पेंड

Jalandhar: सिटी रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर मंडल का औचक निरीक्षण, चीफ यार्ड मास्टर सहित 3 सस्पेंड

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/शहर)

जालंधर: जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली सूचना के अनुसार फिरोजपुर मंडल ने सिटी रेलवे स्टेशन के चीफ यार्ड मास्टर वीके चड्ढा सहित 2 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंडेड कर्मचारियों में चीफ यार्ड मास्टर वीके चड्ढा के साथ कर्मचारी मनीष और जय नारायण बताए जा रहे हैं।

दरअसल बीते दिन फिरोजपुर रेलवे मंडल के सीनियर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर उचित सिंघल ने जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान रेलवे स्टेशन में कई खामियां पाई गईं। जिसपर संज्ञान लेते हुए फिरोजपुर रेलवे मंडल ने उक्त तीन कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से ससपेंड कर दिया है।

गौर करने योग बात यह है कि कठुआ से बिना ड्राइवर चली ट्रेन की घटना के बाद से फिरोजपुर मंडल चौकन्ना हो गया है। अब वह किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं चाहता। जिसको लेकर फिरोजपुर मंडल के अंडर आते सभी रेलवे स्टेशनों पर अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। इससे पहले फिरोजपुर मंडल की असिस्टेंट ऑपरेशन मैनेजर पायल द्वारा भी जालंधर में निरीक्षण किया गया था। उन्हें भी यहां काफी खामियां मिली थीं।

You may also like

Leave a Comment