Saturday, July 27, 2024
Home क्राइम हाईवे लूट गैंग मामला: आदमपुर थाने से फरार हुआ गैंग का सरगना राजा अंबरसरिया

हाईवे लूट गैंग मामला: आदमपुर थाने से फरार हुआ गैंग का सरगना राजा अंबरसरिया

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम )

जालंधर: जालंधर जिले में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हाईवे लूट गिरोह के सरगना को पुलिस ने बीते वीरवार को गिरफ्तार कर आदमपुर पुलिस को सौंपा था। लेकिन अब यह खबर निकल कर सामने आ रही है कि गैंग का सरगना पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला है। भगोड़े आरोपी की पहचान अमृतसर के रहने वाले राजा अंबरसरिया के रूप में हुई है। हालांकि उसका असल नाम अजयपाल है। बताया जा रहा है की आरोपी के लिंक पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के साथ थे, जिसे लेकर पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही थी। लेकिन वह बीते कल थाने से ही भाग निकला।

हालांकि अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने इस बात पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार गैंग का सरगना राजा अंबरसरिया वीरवार रात को थाना आदमपुर में ही था। इस दौरान थाना आदमपुर के एसएचओ मनजीत सिंह छुट्टी पर थे। जिस दौरान उक्त आरोपी मौका पाकर शुक्रवार को थाने से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी एक गाड़ी में बैठकर फरार हुआ था। हालांकि पुलिस ने वह गाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस अब अमृतसर सहित विभिन्न बॉर्डर एरिया पर सर्च कर रही है। जिससे उसका पता लगाया जा सके।

You may also like

Leave a Comment