![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर से आए दिन गुंडागर्दी और मारपीट के कई मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में स्थित पीपीआर मार्किट से सामने आया है जहां शिवसेना अखंड भारत के नेता पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
दरअसल वह अपने परिवार के साथ बीती रात पीपीआर मार्किट के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। थोड़ी देर के लिए वह अपनी गाड़ी में बाहर बैठे थे जहां 7-8 युवक आपस में लड़ते झगड़ते उनकी तरफ आ गए, जब उन्होंने युवकों को रोकने की कोशिश की तो आरोपी उल्टा उनसे ही झगड़ने लग पड़े। नेता के अनुसार उन्होंने बड़ी मुश्किल से रेस्टोरेंट वाली साइड घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
घटना के बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना-7 की पुलिस ने जांच के लिए रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। बयान में शिवसेना नेता ने कहा कि बीती रात वह पहली बार अपने परिवार के साथ पीपीआर मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में डिनर करने आए और उनके साथ यह घटना हो गई।
जैसे कि आप जानते ही हैं कि पीपीआर मार्केट शहर की सबसे चर्चित मार्केट है। जहां के रेस्टोरेंट्स में खाना खाने के लिए ज्यादातर शहर के अमीर परिवार ही आते हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार भी उक्त मार्केट में एक 19 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला हुआ था।
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-14-at-7.37.45-AM.jpeg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)