Saturday, July 27, 2024
Home पंजाबकरतारपुर करतारपुर में हुई कांग्रेस की रैली, पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने आप पार्टी पर साधा निशान

करतारपुर में हुई कांग्रेस की रैली, पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने आप पार्टी पर साधा निशान

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/करतारपुर)

जालंधर: जालंधर के कस्बे करतारपुर में आज कांग्रेस ने एक रैली का आयोजन किया। जिसमें पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक परगट सिंह, पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एसएसपी रजिंदर सिंह सहित विभिन्न नेता पहुंचे। इस दौरान I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर जब पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि पंजाब विधानसभा में जिस तरह से राजनीति का स्तर गिरा दिया गया, इससे मुझे बहुत दुख है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बहुत उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को दो साल पहले लोगों ने पंजाब में चुना था। लेकिन आप पार्टी सीएम मान के नेतृत्व में बिल्कुल फेल साबित हुई है।

वहीं इस दौरान जब यादव से सीएम मान द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू पर की गई टिप्पणी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अकेले कांग्रेस में ऐसे भाग रहे हैं, जैसे बीते दिन खाली मालगाड़ी भागी थी। तो इस पर न तो यादव ने जवाब दिया और न ही राजा वड़िंग कुछ बोले।

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने खींची तैयारियां, करतारपुर में आज हुई रैली

पंजाब में जल्द होने जा रहे लोकसभा चुनावों के चलते सभी पार्टियों ने तैयारियां खीच ली हैं। इसी के चलते जालंधर के करतारपुर में आज कांग्रेस पार्टी ने एक रैली का आयोजन किया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक परगट सिंह, पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एसएसपी रजिंदर सिंह सहित विभिन्न नेता पहुंच रहे हैं। यह रैली करतारपुर के दाना मंडी में आयोजित की गई है।

इस दौरान रैली से पहले एक हास्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध हास्य कलाकार भोटू शाह और कविता ने परफॉर्मेंस दी। इस दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा रखी हुई है। रैली में भारी मात्रा में कांग्रेसी नेता पहुंचे रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment