Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर सड़क हादसे में 21 वर्षीय ARMY के लेफ्टिनेंट की मौत, कैप्टन की हालात गंभीर

सड़क हादसे में 21 वर्षीय ARMY के लेफ्टिनेंट की मौत, कैप्टन की हालात गंभीर

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर)

पंजाब के जालंधर स्थित पतारा में सड़क हादसे में आर्मी के लेफ्टिनेंट की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद एक कैप्टन की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हादसा धुंध के कारण हुआ है। मृतक लेफ्टिनेंट की पहचान अच्छित के रूप में हुई है। जोकि मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं।

वहीं जख्मी हुए कैप्टन राजस्थान के नागौर के रहने वाले युवराज का मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा है। अफसर की मृतक देह को पोस्टमॉर्टम के बाद रेजीमेंट द्वारा आर्मी एम्बुलेंस में आगे की कार्रवाई के लिए ले जाया गया है।

जानकारी अनुसार हादसा पतारा के गांव नरंगपुर के पास स्थित टी-पॉइंट पर हुआ। पुलिस अधिकारी ASI जीवन सिंह ने बताया कि लेफ्टिनेंट अच्छित और कैप्टन युवराज अपनी निजी क्रेटा कार में सवार होकर हरीपुर रेंज से जालंधर कैंट अपने हेड ऑफिस लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी नरंगपुर के पास पहुंची तो धुंध के कारण अनियंत्रित होकर पटल गई। जिसमें लेफ्टिनेंट अच्छित और युवराज दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए।

ASI जीवन सिंह ने बताया कि हादसा शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि करीब 1.30 बजे हुआ है। घटना के बारे में उन्हें सुबह जानकारी मिली। जिसके बाद वह तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त रात में भारी धुंध थी। जिसके चलते ये हादसा हुआ और इस हादसे में 21 वर्षीय लेफ्टिनेंट की जान चली गई है।

You may also like

Leave a Comment