Saturday, July 27, 2024
Home क्राइम Phagwara: चाइना डोर की चपेट में आया 50 वर्षीय व्यक्ति, आंख पर आए गहरे घाव

Phagwara: चाइना डोर की चपेट में आया 50 वर्षीय व्यक्ति, आंख पर आए गहरे घाव

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)

जालंधर: पंजाब में हर वर्ष चाइना डोर की वजह से कई हादसे होते हैं लेकिन फिर भी लोग अपने शोंक के लिए इस जानलेवा डोर को खरीदते हैं। हालांकि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में चाइना डोर को खरीदने और बेचने पर सख्त पाबंदी है। ताजा मामला फगवाड़ा के चाचोकी पुल पर पर सामने आया है जहां एक बाइक सवार 50 वर्षीय व्यक्ति चाइना डोर की वजह से गंभीर घायल हो गया है।

इस दौरान व्यक्ति के चेहरे पर गभीर चोटें आई हैं। उसकी आंख के आसपास भी डोर की वजह से तेज कट लगे हैं। बताया जा रहा है कि समय रहते व्यक्ति ने डोर को अपने हाथ से पकड़ लिया वरना उसकी आंख तक जा सकती थी।

हादसे के बाद घायल अवस्था में व्यक्ति को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने घायल की गभीर अवस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति की पहचान तरलोक सिंह निवासी गांव घुमना, फगवाड़ा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार तरलोक सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहा था। जब वह चाचोकी पुल पर पहुंचा तो वहां वह चाइना डोर की चपेट में आ गया। इससे उसकी आंख, नाक और मुंह के अन्य हिस्सों पर लंबा कट लग गया। घटना में पीड़ित के मुंह पर काफी गहरे चोट के निशान बने हैं। डोर से तरलोक की आंख की पुतली को भी नुकसान पहुंचा है।

You may also like

Leave a Comment