![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट: (जालंधर)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
पंजाब में एनआरआई सभा के चुनाव 5 जनवरी 2024 को होने जा रहे हैं। जिसके चलते एनआरआई सभा पंजाब के चेयरपर्सन एनआरआई के निर्देशानुसार एनआरआई सभा और सभी जिला यूनिट के सदस्यों के पांच साल पुराने फोटो पहचान पत्र रिन्यू करवाए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी डायरेक्टर एनआरआई सभा पंजाब वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने कहा कि एनआरआई सेंट्रल सभा एवं सभी जिला इकाई के सदस्य अपने पांच वर्ष पुराने फोटो पहचान पत्र का नवीनीकरण 3 जनवरी 2024 तक करा सकेंगे।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
उन्होंने कहा कि एनआरआई सेंट्रल सभा के सदस्य 500 रुपए प्रति कार्ड भुगतान कर अपने फोटो पहचान पत्र रिन्यू करवा सकेंगे। बाजवा ने यह भी बताया कि संबंधित जिलों के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-ईआरओ को उनके जिले से संबंधित सदस्यों के कागजी फोटो पहचान पत्र को बिना किसी चार्ज के रिन्यू करने के लिए नामित किया गया है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)