Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर शहर में तड़के सुबह चला निगम का पीला पंजा, नोटिस के बावजूद चल रहा था निर्माण कार्य

शहर में तड़के सुबह चला निगम का पीला पंजा, नोटिस के बावजूद चल रहा था निर्माण कार्य

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/शहर)

जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर में आज सोमवार की सुबह नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 3 अवैध बिल्डिंगों पर पीला पंजा चला दिया। अवैध कब्जों व निर्माण के खिलाफ निगम की तरफ से शुरू की गई मुहिम के तहत इन निर्माणाधीन बिल्डिंगों पर यह करवाई की गई है।जानकारी के अनुसार मीठापुर रोड पर स्थित एक कॉमर्शियल बिल्डिंग पर अवैध निर्माण चल रहा था। जिसको लेकर निगम ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस भी दिया था और कई बार उन्होंने निर्माण कार्य भी बीच में रुकवाया था। लेकिन फिर भी अवैध निर्माण जारी रहा। जिसके चलते सोमवार की सुबह तड़के निगम द्वारा 3 इमारतों पर कार्रवाई की गई।

इस मामले में जानकारी देते हुए नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव शर्मा बताया कि मिट्ठापुर की पंजाबी बाग कॉलोनी और मेहर कॉलोनी में जिन भवनों पर डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने न तो नक्शे पास करवाए थे और न ही कोई CLU फीस भरी थी। जिसके बाद यह मामला निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के ध्यान में लाया गया। बता दें कि यह कार्रवाई निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल व एडिशनल निगम कमिश्नर शिखा भगत के आदेशों पर ही की गई है।

उन्होंने कहा कि निगम ने बिल्डिंग वालों को नोटिस भी जारी किया था। लेकिन उन्होंने नोटिस की अवहेलना करते हुए अवैध निर्माण जारी रखा । जिसके बाद आज निगम द्वारा यह करवाई की गई। शहर में अवैध बिल्डिंगों के निर्माण को लिस्ट आउट किया है। हालांकि 20 से ज्यादा बिल्डिंगों पर कार्रवाई हो चुकी है। अगर कोई अवैध निर्मित इमारत के तोड़ने के बाद दोबारा से बिना मंजूरी निर्माण करता है तो उस पर एक्शन लिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment