Saturday, July 27, 2024
Home बॉलीवुड Filmfare Award 2024: रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

Filmfare Award 2024: रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (मनोरंजन/बॉलीवुड)

मनोरंजन: गुजरात के गांधी नगर की गिफ्ट सिटी में बीते रविवार की रात 69वीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सेरेमनी आयोजित हुई। इस दो दिवसीय समारोह का आगाज 27 जनवरी को हुआ था। समारोह में कई कैटेगरी के अवार्ड्स की अनाउंसमेंट की गई। जहां एनिमल मूवी के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड मिला। जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। वहीं OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड दिया गया।

वहीं इसके आलावा 12th फेल को बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। साथ ही इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड विधु विनोद चोपड़ा को मिला। जबकि वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए इशिता मोइत्रा ने बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा शिल्पा राव को पठान के गाने बेशरम रंग के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। अवार्ड सेरेमनी के दौरान एनिमल के लिए ‘अर्जन वैली’ गाने वाले भूपेंद्र बब्बल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड मिला। वहीं डायरेक्टर डेविड धवन को सिनेमा में बेहतरीन योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। इस अवार्ड सेरेमनी में फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

फिल्मफेयर अवार्ड सेरेमनी की इस लिस्ट पर डालें नजर:-

1 बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर (Animal)

2 बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

3 बेस्ट फिल्म- 12th फेल

4 बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)

5 लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- डेविड धवन (Director)

6 बेस्ट डेब्यू एक्टर (Male)- आदित्य रावल (फराज)

7 बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (Female)- अलीजेह अग्निहोत्री (फर्रे)

8 बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- तरूण डुडेजा (फिल्म- धक-धक)

9 बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

10 बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- विक्की कौशल (DUNKI)

11 बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) और शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)

12 बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- विक्रांत मैसी (12th फेल)

13 बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स- जोरम

You may also like

Leave a Comment