
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
जालंधर: एचएमवी कॉलेज के पीजी मास कम्युनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग की बी. वॉक (जर्नलिज्म एवं मीडिया) सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में अपने शानदार प्रदर्शन से कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज की छात्राओं शाहिस्ता अली ने 9.05 एसजीपीए, हर्षिता अंगरीश और संपिता अंग्राल ने 9 एसजीपीए हासिल किए। इसके साथ ही तनवीर कौर और गनिता ने 8.85 एसजीपीए, दिया लालोत्रा ने 8.75 एसजीपीए, गीतिका ने 8.20 एसजीपीए और रितिका बिरदी ने 8.10 एसजीपीए हासिल किए।


वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने सभी होनहार छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विभाग की प्रमुख डॉ. रमा शर्मा भी उपस्थित थीं।
