![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट : (मुंबई/बॉलीवुड)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
मायानगरी से वेटरेन एक्ट्रेस तनुजा को लेकर एक खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस तनुजा की बीती शाम अचानक तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें मुंबई के जुहू स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत को देखते हुए उन्हें ICU में रखा गया है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री तनुजा लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं और अब उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल तनुजा के परिवार ने उनकी सेहत को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
बता दें कि अपने फ़िल्मी करियर में तनुजा ने ‘आज और कल’, ‘बहारें फिर भी आएंगी’, ‘दो चोर’, ‘दो दूनी चार’, ‘घराना’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘जियो और जीने दो’, और ‘प्रेमरोग’ ‘मेरे जीवन साथी’ जैसी चर्चित फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाया है। फिल्मों में अच्छी एक्टिंग के लिए उन्हें 2 बार बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। साल 2014 में उन्हें फिल्मफेयर के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया था। वहीं पारिवारिक सफर की बात करें तो तनुजा ने शोमू मुखर्जी से सन 1973 में शादी कर ली थी, जिससे उनकी दो बेटियां काजोल और तनीषा हैं। इनकी बड़ी बेटी काजोल भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)