Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार के 4 सदस्यों का दम घुटा, 1 महिला की मौत

बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार के 4 सदस्यों का दम घुटा, 1 महिला की मौत

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/शहर)

जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे एक परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 बच्चों सहित परिवार के चार रात को बंद कमरे में ठंड की वजह से अंगीठी जलाकर सोए थे। जिसकी वजह से परिवार की एक महिला की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई है जबकि उसके पति और 2 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है। यह घटना मोहल्ला गोबिंदगढ़ की बताई जा रही है।

घटना का पता तब चला जब पीड़ित विशाल के पास काम करने वाले लड़के उसके कमरे में पहुंचे और उन्होंने देखा कि विशाल और बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि उसकी पत्नी बेड पर मृत हालत में पड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से विशाल और उसके बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां अब उनका इलाज चल रहा है। बाद में आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक महिला का पति विशाल गोबिंदगढ़ के एक निजी कॉलेज के सामने फास्ट फूड की दुकान चलाता है और वहां उसके पास 2 कर्मचारी भी काम करते हैं। परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। विशाल यहां अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रह रहा था।

You may also like

Leave a Comment