
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
पंजाब : पंजाब में गर्मी का कहर जारी है, मौसम विभाग ने आज भी हीटवेव (लू) को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यह पहला सीजन है, जहां रोजाना ही अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई है। गर्मी ज्यादा होने के कारण हेल्थ विभाग ने भी खास एडवाइजरी जारी की है, जहां दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने के लिए मनाही की है, अगर कोई जरूरी काम है तभी घर से बाहर निकलें। गर्मी के कारण बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ी है। इसी के साथ पंजाब के कई इलाकों में बिजली के कट भी बहुत ज्यादा लग रहे हैं, यह भी गर्मी में लोगों के लिए बहुत बड़ा झटका है। चंडीगढ़ में भी तापमान 41.7 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि 6 जिलो में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और फाजिल्का में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रात के समय भी तापमान अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, मोगा, बरनाला, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला और मानसा में ऑरेंज अलर्ट है। इन स्थानों पर हीटवेव और रात को अधिक गर्मी रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पहाड़ों से सटे पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
जानें पंजाब में आज के मौसम का हाल:-
अमृतसर – अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस
जालंधर – अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना – अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस
पटियाला -अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस