![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय में पंजाबी फिल्म “ओए भोले ओए” की टीम फिल्म की प्रमोशन हेतु पहुँची। इस अवसर पर समस्त कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज की परंपरानुसार ग्रीन प्लांटर भेंट कर की गई। इस अवसर पर जगजीत संधू, इरविनप्रीत कौर, सौम्या व परदीप चीमा उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी फिल्म की प्रमोशन करते हुए उसके गीतों व संवादों से वातावरण को आनन्दित किया।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
कॉलेज प्राचार्या डॉ. सरीन ने फिल्म की टीम को फिल्म की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी एवं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को उनकी पंजाबी सभ्यता व संस्कृति की रक्षा में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की। इस मौके पर समस्त कार्यक्रम का आयोजन एडवाइजर नवरूप, डीन यूथ वैलफेयर, रमा शर्मा, डॉ. राखी मेहता, रवि मैनी के संरक्षण में संपन्न हुआ। मंच संचालन प्रोतिमा मंडेर ने किया। समस्त विद्यार्थियों ने फिल्म प्रमोशन का आनंद माना।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)