![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
जालंधर: जालंधर के कस्बे शाहकोट के पास पुलिस और नशा तस्करों में जमकर मुठभेड़ हुई। मिली जानकारी के अनुसार नशा तस्करों ने रेड करने पहुंची पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस पर जालंधर देहात पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उनपर फायरिंग की। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल भी हो गया। इस मुठभेड़ की सूचना मिलते ही देहात पुलिस के उच्च अधिकारी क्राइम सीन पर पहुंचे। यह एनकाउंटर आज शाम गुरुवार दोपहर को हुआ बताया जा रहा है। मुठभेड़ में घायल नशा तस्कर की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी के रूप मे हुई है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पुलिस को देखकर उनपर चलती कार से फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। जिसपर जालंधर देहात पुलिस ने भी फायरिंग कर जवाबी कार्रवाई की। इस एनकाउंटर की पुष्टि जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 2 पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)