![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
जालंधर: महानगर में लगातार गुंडागर्दी और मारपीट की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला जालंधर के पॉश एरिया न्यू जवाहर नगर से सामने आया है जहां कुछ रईसजादों द्वारा एक परिवार के साथ पहले बहसबाजी की गई और बाद में उनपर हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी कारोबारी का परिवार किसी शादी समारोह से लोट रहा था, जिस दौरान उनकी कार की मामूली टक्कर दूसरी कार से हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। घायलों की पहचान रोजी और जार्ज के रूप में हुई है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
पता चला है कि मामूली सी बात को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से महिला और उसे बचाने आए युवक पर हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
पीड़ित परिवार का कहना है कि वह किसी शादी समारोह से लौट रहे थे कि रास्ते में उनकी कार सवार युवकों से टक्कर हो गई, जिन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया तथा गाली गलौच करना शुरू कर दिया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)