![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (लुधियाना/क्राइम)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
लुधियाना में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और कत्ल के आरोपी सोनू को नेपाल बॉर्डर से पकड़ लिया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को बताया कि उसने शराब पी हुई थी। कुछ समझ नहीं आया तो वह बच्ची को साथ ले गया। जब उसने रेप करने की कोशिश की तो बच्ची चिल्लाने लगी। इसलिए उसने उसे गला दबाकर मार डाला। इसके बाद उसकी डेडबॉडी के साथ रेप भी किया। वारदात करने के बाद उसे बच्ची की लाश बेड बॉक्स में छुपा दी और फरार हो गया।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
जानकारी देते हुए लुधियाना के जॉइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा की आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी दिसंबर 2023 में अपने भाई अशोक के पास रहने आया था। जिसके बाद वह कोई न कोई बहाना ढूढ़ने लगा की किस तरह से बच्ची को किडनेप करू। 28 दिसंबर को सोनू बच्ची को उसकी नानी की चाय की दुकान से चीज दिलाने के बहाने ले गया।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
इसके बाद बच्ची जब दोपहर तक घर नहीं आई तो पारिवारिक सदस्यों ने मोहल्ले में तलाश शुरू कर। जब कुछ ना हाथ लगा तो इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो यहीं रहने वाला सोनू बच्ची का हाथ पकड़कर कमरे पर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस और परिजन सोनू के कमरे पर पहुंचे तो बेड बॉक्स में बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला।
इसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो खुलासा हुआ कि 30 से 40 सेकेंड तक बच्ची का गला घोंटा गया। उसके गले पर अंगुलियों के निशान थे। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में भी ब्लीडिंग मिली थी। थाना डाबा पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर सोनू के खिलाफ IPC की धारा 302, 376A, 376-AB और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। तभी से पुलिस सोनू की तलाश कर रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सोनू सीधे लुधियाना रेलवे स्टेशन गया। स्टेशन से उसने अंबाला की ट्रेन पकड़ी। कई दिन वह अंबाला में रुका रहा। इसके बाद वह हरिद्वार और वहां से दिल्ली चला गया। उसने उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की प्लानिंग की थी। हालांकि पुलिस टीम ने पीछा कर उसे नेपाल बॉर्डर से पकड़ लिया।
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-14-at-7.37.45-AM.jpeg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)